नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , होली मिलन समारोह में रंगों की उमंग के साथ वैचारिक आदान-प्रदान – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

होली मिलन समारोह में रंगों की उमंग के साथ वैचारिक आदान-प्रदान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

शमसाबाद / फर्रूखाबाद :-  नगर के शहनाई गेस्ट हाउस में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन द्वारा पत्रकार होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन पारंपरिक उत्सव से आगे बढ़कर संस्कृति और सामाजिक एकता का सशक्त मंच बना। कार्यक्रम में रंगों की उमंग के साथ वैचारिक आदान-प्रदान और सौहार्द का वातावरण देखने को मिला।


यह आयोजन केवल होली के उत्सव तक सीमित नहीं रहा, बल्कि मीडिया और समाज के बीच सकारात्मक संवाद स्थापित करने का माध्यम भी बना। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और सोशल मीडिया से जुड़े पत्रकारों की सक्रिय भागीदारी ने समारोह को गरिमामय स्वरूप प्रदान किया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन लाल गौड़, महासचिव संजय शर्मा, दीपक तिवारी ताहिर खां, विश्व प्रकाश चतुर्वेदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किए। पत्रकारों ने हरमोनियम , ढोलक की थाप के साथ होली के मधुर गीत व भजन सुनाकर सभी को उत्साहित कर दिया। इस अवसर पर होली के आध्यात्मिक व सांस्कृतिक महत्व पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि यह पर्व आपसी भेदभाव मिटाकर नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश देता है। ऐसे आयोजनों को सामाजिक समरसता और भाईचारे को सुदृढ़ करने वाला बताया।
कार्यक्रम के दौरान हिन्दू – मुस्लिम दोनों समुदायों ने साथ मिलकर गुलाल और फूलों की होली खेली। गुलाब और गेंदा की पंखुड़ियों के बीच मनाया गया यह उत्सव हिंदू-मुस्लिम एकता और गंगा-जमुनी तहज़ीब की प्रतीकात्मक मिसाल बन गया।


अंत में आयोजक मंडल द्वारा सभी पत्रकारों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया समाज की जागरूकता और दिशा निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे आयोजन आपसी विश्वास, संवाद और सहयोग को मजबूती प्रदान करते हैं। इस अवसर पर
जिला महासचिव इरशाद अली,जिला उपाध्यक्ष महेश वर्मा विनय सक्सेना , शाहनवाज खां,विशाल शर्मा, विजय कुमार,नवनीत सैनी,अनिल अवस्थी,राजीव चतुर्वेदी,आसिफ राजा,फैजान अंसारी,सुनील राजपूत,खेतल सिंह यादव,पंकज मिश्रा,दीपचंद, निर्भय सहित नगर के संभ्रांत नागरिकों व भारी संख्या में पत्रकारो ने तरह तरह के व्यंजनों का आनंद लिया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]