होली मिलन समारोह में नारी शक्ति को मंच पर पुष्प वर्षाकर किया गया सम्मानित
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- होली मिलन समारोह में स्वर्णसमाज के पुरुषों ने उपस्थित सभी महिलाओं को एक साथ मंच पर बुलाकर पुष्प वर्षा सम्मानित किया।
कम्पिल – कायमगंज मार्ग पर स्थित एक गेस्ट हाउस में आल इंडिया स्वर्णकार समाज एवं ज्वैलर्स एसोशिएशन के बैनर तले होली मिलन समारोह हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक शोहरतगण सिद्धार्थनगर, डॉ सुरभि, राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल वर्मा, लोकेश अग्रवाल ने सभा में उपस्थित सभी को होली मिलन पर्व की बधाई देते हुए कहा कि यह मिलन का त्यौहार है हम सभी को अपने गिले शिकवे भूलकर एक – दूसरे के प्रति समर्पित होना चाहिए। कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिन्हें मुख अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंचासीन स्वागत के उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल वर्मा ने स्वयं सहित सभी पदाधिकारियों को मंच से नीचे खड़कर सभा में उपस्थित सभी नारी शक्ति को मंच पर बुलाकर उन पर पुष्प वर्षाकर सम्मानित करते हुए कहा कि हम सभी का लालन – पालन किया है इसलिए आप हमारी सर्वस्व पूजनीय शक्ति हैं। 
वरिष्ठ भाजपा नेत्री सरस्वती वर्मा, प्रदेश महामंत्री जया वर्मा, अंजू अग्रवाल, कु. तृप्ति शाह बबीता वर्मा, योगेश वर्मा, महेश वर्मा आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
आयोजक गौरव वर्मा, दीपक वर्मा, सुमित वर्मा उर्फ मोनू, हर्षित वर्मा, विनोद वर्मा, मोहित वर्मा ने सभी अतिथियों को स्मृति चित्र भेंट किए। साथ ही आए हुए सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

