क्षत्रिय महासभा का जिलाध्यक्ष बनने पर महेश पाल सिंह ‘उपकारी’ का हुआ अभिनंदन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रुखाबाद :- अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर महेश पाल सिंह सोमवंशी ‘उपकारी’ का सम्मान समारोह आयोजित कर उनका अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न किसान नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
यह कार्यक्रम भारतीय किसान यूनियन भानु के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विकास अग्निहोत्री ने की।
बैठक के संयोजक अमरीश शुक्ला,जिलाध्यक्ष जगपाल राठौर ने सभी को सम्मानित किया। बैठक के दौरान नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष महेश पाल सिंह ‘उपकारी’ को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा समाजहित के कार्यों को गति मिलेगी।
यह आयोजन नरेंद्र बाबू राठौड़ के फार्म हाउस पर संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में किसान, किसान नेता और समाजसेवी मौजूद रहे। कार्यक्रम में संरक्षक अनुराग अग्रवाल, अधिवक्ता लक्ष्मण सिंह, श्री पाल सिंह, हरभान सिंह तथा युवा कवि एवं मंच संचालक वैभव सोमवंशी सुभग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

