दो चचेरे भाइयों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, परिवार में मचा कोहराम।
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रुखाबाद :- कस्बा मोहम्मदाबाद के वार्ड आजाद नगर निवासी दो चचेरे भाइयों की सड़क दुघर्टना में मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया घटना के बाद परिवार व मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।कोतवाली मोहम्मदाबाद के मोहल्ला आजाद नगर निवासी उस्मान मसूरी के 20 बर्षीय पुत्र सगीर इस्लाम मसूरी के 22 वर्षीय पुत्र आदिल बाइक से ग्राम पतौजा से वापस मोहम्मदाबाद लौट रहे थे।इसी दौरान चंदेल कोल्ड स्टोरेज के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सगीर की मौके पर मौत हो गई।घटना की सूचना पर पहुंचे लोगों ने आदिल को डायल 108 एबूलैस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई इसी हादसे में राठौरा निवास 50 वर्षीय ब्रह्मानन्द को भी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल डा० राममनोहर लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है सूचना पर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया बताया गया कि आदिल तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था।उसके छोटे भाई का नाम साजिद और बहन यास्मीन है सही सगीर के तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था।उसका छोटा भाई समद बहन का नाम मुस्कान है दोनों मृतकों के पिता राजमिस्त्री का काम करते हैं।हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया मृतकों की माताये सोनी व अफसाना का रो रो कर बुरा हाल है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

