नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पूर्व विधायक विजय सिंह के घर में धमाका, दो बेटो समेत पांच घायल – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

पूर्व विधायक विजय सिंह के घर में धमाका, दो बेटो समेत पांच घायल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

5तट5 टी

– पुत्र अविनाश सिंह और कर्मचारी गंभीर घायल हुए।

– धमाके से भवन की खिड़कियां, बेसमेंट छत क्षतिग्रस्त।

फर्रुखाबाद :-  भाजपा के कद्दावर नेता ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या के दोष में वाराणसी जेल में आजीवन कारावास भोग रहे पूर्व विधायक विजय सिंह के आवास पर मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे जोरदार धमाका हो गया। इससे चार मंजिला इमारत की खिड़कियों के शीशे चकनाचूर हो गए और कमरों में रखा सामान बिखर गया।
इस हादसे में पूर्व विधायक के दोनों बेटों समेत पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद पूर्व विधायक के घर के बाहर भीड़ जमा हो गई। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। पूर्व विधायक की पत्नी पूर्व पालिकाध्यक्ष दमयंती सिंह ने कहा कि किसी ने यह घटना कराई है।
शहर के मोहल्ला सेनापति निवासी भाजपा नेता पूर्व ऊर्जा मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी की 09 फरवरी 1997 की रात में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में वर्ष 27 मई 2017 को मुहल्ला नाला मछरट्टा निवासी सपा पूर्व के विधायक विजय सिंह को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। तब से पूर्व विधायक विजय सिंह जेल में बंद है। वर्तमान में वह वाराणसी जेल बंद हैं।

मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे पूर्व विधायक विजय सिंह के चार मंजिला आवास में जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना प्रबल था कि घर से बेसमेंट की छत मलबे में तब्दील हो गई और चार मंजिल के भवन की सभी खिड़कियों के शीशे टूटकर बिखर गए और अंदर रखा सामान भी अस्तव्यस्त हो गया। इसकी आवाज आसपास के मुहल्लों में सुनाई दी।

घटना में पूर्व विधायक के पुत्र अविनाश सिंह ‘विक्की’ और अभिषेक सिंह उर्फ सिक्की के अलावा राजीव गांधीनगर निवासी राशु मिश्रा, नाला मछरट्टा के ईशू चौरसिया और कर्मचारी भइया लाल चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की।

अविनाश सिंह ‘विक्की’ और अभिषेक सिंह ‘सिक्की’ ईशू चौरसिया और कर्मचारी भइया लाल चौहान को साहबगंज चौराहा स्थित भारत नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। राशु मिश्रा को डा. राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। भइया के पैरों में गंभीर चोट होने के कारण कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।

घटना के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर घटना के बारे में जानकारी जुटाने लगे। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह भी मौके पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की।

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि मौके से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]