नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कुंडल लूट का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार,कासगंज का लुटेरा पैर में गोली लगने से घायल, हेड कांस्टेबल भी जख्मी – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

कुंडल लूट का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार,कासगंज का लुटेरा पैर में गोली लगने से घायल, हेड कांस्टेबल भी जख्मी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :- कुंडल लूट के मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बरामदगी के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसमें एक हेड कांस्टेबल घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटे गए कुंडल और अवैध असलहा बरामद किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने गुरुवार को फरार आरोपी कुलदीप को गिरफ्तार किया था। कुलदीप कासगंज के पटियाली थाना क्षेत्र के अलैयापुर का निवासी है। पूछताछ के बाद पुलिस उसे लूटे गए कुंडल की बरामदगी के लिए बताए गए स्थान पर ले गई।
बरामदगी स्थल पर आरोपी कुलदीप ने पहले से छिपाकर रखे .315 बोर के तमंचे से भागने की नीयत से पुलिस टीम पर दो राउंड फायरिंग कर दी। इस अचानक हुई फायरिंग में हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र तिवारी के हाथ में गोली लग गई। खुद को घिरता देख पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली आरोपी कुलदीप के पैर में लगी और वह वहीं गिर पड़ा।
पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर कुलदीप को दबोच लिया। घायल हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र तिवारी और आरोपी कुलदीप को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मौके से घटना में लूटे गए कुंडल और हमले में इस्तेमाल तमंचा बरामद कर लिया है। एएसपी ने बताया कि आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
यह घटना 13 मार्च को कायमगंज में हुई कुंडल लूट से संबंधित है। उस दिन करनपुर निवासी राम राजपूत अपनी बहन मंजू के साथ एटा जा रहे थे, तभी ढमढेरा के पास बाइक सवार दो लुटेरों ने उनके कुंडल लूट लिए थे। शोर मचाने पर एक कार सवार और ग्रामीणों ने लुटेरों का पीछा किया था।
पीछा करने के दौरान बदमाश गिर गए थे। उस वक्त एक आरोपी सनी निवासी दत्तूनगला को ग्रामीणों ने एक शौचालय से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। सनी के पास से लूटा गया पर्स बरामद हुआ था, जिसमें महिला के 1150 रुपये और आधार कार्ड की छायाप्रति मिली थी। साथ ही लूट में इस्तेमाल बाइक भी बरामद हुई थी। हालांकि, कुलदीप तब फरार होने में कामयाब रहा था।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]