नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रामनवमी पर मानवता हुई शर्मसार, आठ साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म, हालत गंभीर – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

रामनवमी पर मानवता हुई शर्मसार, आठ साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म, हालत गंभीर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :- गांव में हो रही भागवत कथा सुनने गई आठ वर्षीय बालिका के साथ रिश्ते में बाबा लगने वाले युवक ने दुष्कर्म किया। वह बालिका को रुपये देने का लालच देकर खेतों में बनी झोपड़ी में ले गया और वहां घटना को अंजाम दिया। खून से लथपथ बालिका घर पहुंची तो मां ने पहले गांव के ही झोलाछाप से इलाज कराया।
बाद में सीएचसी से डा. राममनोहर लोहिया अस्पताल लाया गया। अधिक रक्तस्राव होने के कारण उसके इलाज में पांच चिकित्सकों की टीम लगाई गई। एएसपी और सीओ भी मौके पर पहुंचे और आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं।https://youtu.be/11joH-UsqL0?si=YiXKhMYI_hInhi-v
शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे कमालगंज क्षेत्र में एक आठ वर्षीय बालिका गांव में हो रही श्रीमद्भगवत कथा में गई थी। इसी दौरान परिवार के ही रिश्ते में बाबा लगने वाला करीब 35 वर्षीय युवक अशोक राजपूत बालिका को रुपये देने के लालच देकर कथा स्थल से करीब 500 मीटर दूर स्थित अपने खेत में बनी झोपड़ी में ले गया। वहां युवक ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया।
खून से लथपथ बालिका रोते हुए अपने घर पहुंची तो मां उसे गांव के ही एक झोलाछाप के पास ले गई। रक्तस्राव बंद होने के कारण उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां डा. मानसिंह ने स्थिति गंभीर देख पुलिस को सूचना देते हुए बालिका को डा. राममनोहर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बालिका और उसकी मां को पुलिस सुरक्षा में एंबुलेंस से भेजा गया। डा. राममनोहर लोहिया अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. धीर सिंह, डा. शशि कटियार, डा. कृष्णा बोस, डा. तान्या राठौर, डा. कृष्णकुमार की टीम ने इलाज शुरू किया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]