नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ससुर पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

ससुर पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :- क्षेत्र के एक गांव में एक महिला ने अपने ससुर पर दुष्कर्म के प्रयास और पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर ससुर और पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी करीब 8 साल पहले अनूप उर्फ रजनीश यादव से हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति शराबी और अय्याश किस्म का व्यक्ति है। वह संतान न होने का ताना देकर अक्सर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करता है।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसका ससुर कमलेश यादव शुरू से ही उस पर बुरी नीयत रखता था। 12 मार्च की रात करीब 2 बजे जब वह अपने कमरे में सो रही थी, तभी ससुर शराब के नशे में धुत होकर कमरे में घुस आया। आरोपित ने चारपाई पर सो रही बहू को दबोच लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया।
महिला के शोर मचाने पर बगल के कमरे में सो रही चाची और एक अन्य व्यक्ति मौके पर पहुँच गए। उन्होंने पीड़िता को ससुर के चंगुल से छुड़ाया और बीच-बचाव किया। घटना के बाद से पीड़िता भयभीत है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपित ससुर कमलेश यादव और पति अनूप यादव के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]