घरेलू सिलेंडर पर छापेमारी, एक गिरफ्तार,डीएसओ सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रुखाबाद :- खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने शनिवार की शाम थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला अस्तबल तराई में अवैध रूप से घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर रखने के मामले में छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया और मौके से भरे तथा खाली सिलेंडर जब्त किए गए।
यह कार्रवाई जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में की गई। टीम में राजीव बाबू, इंस्पेक्टर नेहा गुप्ता, बजरिया चौकी इंचार्ज योगेंद्र सिंह और कांस्टेबल अनुज तिवारी भी शामिल थे।
पुलिस को शिबू पुत्र अफजल के वाड़े में अवैध रूप से गैस सिलेंडर रखे होने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। छापेमारी के दौरान वीरपाल पुत्र बैजनाथ (निवासी बलोखर, थाना नवाबगंज, उम्र करीब 50 वर्ष) को पकड़ा गया। तलाशी में उसके कब्जे से दो भरे हुए और छह खाली गैस सिलेंडर बरामद हुए। पुलिस ने सभी सिलेंडरों को जब्त कर थाना मऊ दरवाजा पहुंचाया।
डीएसओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रदेश सरकार के आदेशानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


