स्टेशन के बाहर युवक से मारपीट
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कम्पिल / फर्रूखाबाद :- थाना क्षेत्र में रुदायन रेलवे स्टेशन के बाहर एक युवक के साथ मारपीट की गई। पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मानिकपुर निवासी ममता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उनका पुत्र अंश पाण्डेय शुक्रवार दोपहर फर्रुखाबाद से आने वाली ट्रेन से रुदायन रेलवे स्टेशन पर उतरा था। उसी ट्रेन से परिवार का ही संजीव भी उतरा। आरोप है कि स्टेशन के बाहर संजीव ने अंश पाण्डेय के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और अपने घर सूचना दे दी।
इसके बाद आशीष, सचिन और अरविन्द सहित अन्य लोग लाठी-डंडे लेकर एक चार पहिया वाहन से मौके पर पहुंचे। उन्होंने अंश पाण्डेय के साथ मारपीट की, जिससे उसके हाथ-पैर में चोटें आईं।
मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर अंश को बचाया। आरोपी जाते समय जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने संजीव, आशीष, सचिन और अरविन्द के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


