नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जियो और जीने दो’ का संदेश , मुख्यमार्ग से निकली महावीर स्वामी की शोभायात्रा – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

जियो और जीने दो’ का संदेश , मुख्यमार्ग से निकली महावीर स्वामी की शोभायात्रा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :- जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संभवनाथ दिगंबर जैन समाज समिति के तत्वावधान में एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। ‘जियो और जीने दो’, ‘अहिंसा परमो धर्म’ और ‘अनेकांतवाद’ के अमर संदेशों से नगर गूंज उठा, जिसमें पूरा नगर जैन धर्म के रंग में रंगा नजर आया।
शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण भगवान महावीर का सुसज्जित रथ रहा। भक्तिमय वातावरण में संतोष जैन ने रथ के सारथी की भूमिका निभाई, जबकि प्रभाकर जैन खब्बास बने। नरेश जैन कुबेर के रूप में तथा अमन और दीपू इंद्र के रूप में भगवान के रथ पर सवार होकर धर्म की ध्वजा फहरा रहे थे।
शोभायात्रा का शुभारंभ बजरिया रामलाल स्थित जैन मंदिर से मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। यह यात्रा बजरिया, श्यामा गेट, लोहाई बाजार, बजजा, मुख्य चौराहा, गल्ला मंडी चौराहा, भूसा चौराहा और पटवन गली जैसे प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरी। अंत में शोभायात्रा पुनः मंदिर परिसर पहुँचकर संपन्न हुई।
यात्रा के दौरान जैन समाज के महिला, पुरुष और बच्चे श्वेत वस्त्रों में सुसज्जित थे। उन्होंने भगवान महावीर के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। श्रद्धालु ‘त्रिशला नंदन वीर की, जय बोलो महावीर की’ और ‘अहिंसा परमो धर्म’ के नारे लगाते हुए उत्साहित नजर आए। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। सुबह समाज के लोगों ने परंपरानुसार प्रभातफेरी भी निकाली।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष कपिल जैन, महामंत्री आशीष जैन और कोषाध्यक्ष अमन जैन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर प्रभाकर जैन, विपिन जैन, अनिल जैन, प्रदीप जैन, सुधीर जैन, संजय जैन, डॉ. प्रदीप जैन, प्रद्युम्न जैन, पीयूष जैन, नरेन्द्र कुमार जैन, नरेश जैन, कमलेश कुमार जैन, हर्षवर्धन जैन, अंकित जैन, अखिलेश जैन, धरणेन्द्र जैन, राहुल जैन और एंजिल जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। महिला शक्ति के रूप में रश्मि, अनीता, गुंजन, ममता, रेखा, शशि, अंकिता, सुनीता, प्रगति, अंशू, ममता जैन और आयुषी भी मौजूद थीं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]