नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पूर्व विधायक के घर हुए विस्फोट में घायल भइयालाल की उपचार के दौरान मौत – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

पूर्व विधायक के घर हुए विस्फोट में घायल भइयालाल की उपचार के दौरान मौत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

Farrukhabad :- पूर्व विधायक विजय सिंह के आवास पर गत 17 मार्च को हुए विस्फोट में घायल हुए नूरपुर निवासी भइयालाल की मंगलवार देर शाम उपचार के दौरान मौत हो गई। कानपुर के अस्पताल में जीवन और मौत के बीच जूझ रहे भइयालाल ने करीब दो सप्ताह बाद अपने जीवन की अंतिम सांस ली।

बुधवार दोपहर बाद शव के पैतृक गांव पहुंचने की संभावना है, जिसे लेकर गांव में सुरक्षा और शोक का माहौल है। बता दें कि घटना 17 मार्च की देर शाम की है, जब पूर्व विधायक विजय सिंह के घर में एक जोरदार धमाका हुआ था। इस विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि घर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था और मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी।

दो बेटों सहित छह घायल

इस घटना में पूर्व विधायक विजय सिंह के दोनों बेटे अभिषेक सिंह उर्फ सिक्की व अविनाश सिंह विक्की सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। विस्फोट इतना तेज था कि मकान की चौथी मंजिल पर बनी रेलिंग, खिड़की, दरवाजे टूट गए। बेसमेंट की छत क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास की दुकानों के साथ मकान भी हिल गए।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]