नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार 2.0 का दूसरा बजट पेश कर रहे हैं वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, बेरोजगारी दर आज घटकर 4.2 प्रतिशत – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार 2.0 का दूसरा बजट पेश कर रहे हैं वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, बेरोजगारी दर आज घटकर 4.2 प्रतिशत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

लखनऊ :-  योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट आज पेश करेगी। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना सदन में बजट पेश कर रहे हैं। इस मौके पर सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ ने कहा क‍ि, ‘आजादी के अमृत काल के प्रथम वर्ष में आज प्रस्तुत होने जा रहा ‘नए उत्तर प्रदेश’ का बजट राज्य के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास के इतिहास में नए स्वर्णिम अध्याय जोड़ेगा। निःसंदेह, यह बजट आदरणीय प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुरूप प्रदेश के गांव, गरीब, किसान, नौजवान व महिलाओं समेत समाज के हर तबके के हितों की पूर्ति करने वाला होगा।’ योगी सरकार करीब 7 लाख करोड़ का बजट पेश कर सकती है। लोकसभा चुनाव 2024 को ध्‍यान में रखते हुए सरकार मह‍िला, युवा और क‍िसान को साधेगी।

  • PM आवास योजना ग्रामीण/शहरी में उत्तर प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर

    PM आवास योजना ग्रामीण/शहरी के अन्तर्गत आवास निर्माण, शौचालय निर्माण, सूक्ष्म लघु मध्यम उद्योगों की स्थापना, PFMS पोर्टल द्वारा DBT के माध्यम से लाभार्थियों को धनराशि हस्तांतरण करने में उत्तर प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है।

  • व‍ित्‍त मंत्री ने पढ़ी ‘सुधर गई कानून-व्यवस्था’ कविता

    सुधर गई कानून-व्यवस्था
    उद्योगों की अलख जगी
    यूपी बना ग्रोथ का इंजन
    यह सब पहली दफा समझ
    फकत किनारे बैठे-बैठे,
    लहरों से मत सवाल कर
    डूब के खुद गहरे पानी में
    पानी का फलसफा समझ

  • प्रदेश की बेरोजगारी दर घटकर 4.20 प्रत‍िशत हुई- व‍ित्‍त मंत्री

    वित्तीय वर्ष 2023-2024 के लिए GSDP में वृद्धि की दर 19% अनुमानित है। वैश्विक मंदी के दौर में प्रदेश की अर्थव्यवस्था की विकास दर उत्साहजनक है। वर्ष 2017 से पूर्व, प्रदेश की बेरोजगारी दर 14.4% थी, आज यह घटकर लगभग 4.2% हो गई है

  • देश की GDP में प्रदेश का योगदान 8% से अधिक- व‍ित्‍त मंत्री सुरेश खन्‍ना

    देश की GDP में प्रदेश का योगदान 8% से अधिक का है। मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता है कि वर्ष 2021-2022 में प्रदेश के सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) में 16.8% की वृद्धि दर्ज की गई है, जो देश की विकास दर से अधिक रही

    • शेरवानी पहनकर बजट में ह‍िस्‍सा लेने पहुंचे अख‍िलेश यादव

      शेरवानी पहनकर बजट में ह‍िस्‍सा लेने पहुंचे अख‍िलेश यादव

      समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा मुझे उम्मीद है कि यूपी के सीएम और वित्त मंत्री यूपी को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए कदम उठाएंगे। इस सरकार के पिछले 6 बजटों में किसानों और युवाओं के कल्याण के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया और बेरोजगारी भी दूर नहीं हुई।

    • सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के साथ पहुंचे विधानसभा, थोड़ी देर में पेश होगा बजट

      यूपी सरकार का बजट 2023-24 कुछ ही देर में पेश क‍िया जाएगा। सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के साथ व‍िधानसभा पहुंच चुके हैं।

    • श‍िवपाल यादव बोले- एक बार फिर यह बजट मुकम्मल छलावा होगा।

      समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय महासच‍िव श‍िवपाल स‍िंंह यादव ने यूपी बजट 2023-24 पेश क‍िए जाने से ठीक पहले बयान जारी करते हुए कहा क‍ि एक बार फिर यह बजट मुकम्मल छलावा होगा।

    • यूपी बजट 2023 पेश होने के बाद विधानसभा में 2 बजे होगा प्रश्नकाल

      यूपी विधानसभा में आज प्रश्नकाल का समय भी बदला गया है। प्रश्नकाल आज दोपहर 2 बजे होगा। इससे पूर्व 11 बजे से व‍ित्‍त मंत्री सुरेश खन्‍ना बजट पेश करेंगे।

    • मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ के सरकारी आवास पर हुई कैब‍िनेट बैठक में बजट को म‍िली मंजूरी

      मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ के सरकारी आवास पर हुई कैब‍िनेट बैठक में बजट को म‍िली मंजूरी

      लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश सरकार के लोक कल्याणकारी बजट 2023-24 प्रस्तुत होने से पूर्व कैबिनेट बैठक हुई।

    • गरीबों, वंचितों, किसानों, युवाओं, महिलाओं के सर्वागींण विकास को समर्पित होगा बजट- केशव मौर्य

      ड‍िप्‍टी सीएम केशव मौर्य ने कहा क‍ि आज विधानसभा में प्रस्तुत होने वाला उत्तर प्रदेश सरकार का लोक कल्याणकारी बजट 2023-24 सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र के अनुरूप गरीबों, वंचितों, किसानों, युवाओं, महिलाओं के सर्वागींण विकास को समर्पित होगा।

    • बीमारू से विकसित प्रदेश बनाने का है ये उम्मीद से बेहतर बजट- केशव प्रसाद मौर्य

      बीमारू से विकसित प्रदेश बनाने का है ये उम्मीद से बेहतर बजट- केशव प्रसाद मौर्य

      उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा क‍ि गरीबों/किसानों/नौजवानों के उत्थान, महिलाओं के सशक्तीकरण,बुजुर्गों/दिव्यांग जनों को समर्पित,बीमारू से विकसित प्रदेश बनाने, प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के विजन एवं पार्टी के चुनावी संकल्प पत्र, निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने, जन भावनाओं के अनुरूप होगा उम्मीद से बेहतर बजट!

    • UP के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास के इतिहास में नए स्वर्णिम अध्याय जोड़ेगा बजट 2023

      मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने कहा क‍ि आजादी के अमृत काल के प्रथम वर्ष में आज प्रस्तुत होने जा रहा नए उत्तर प्रदेश का बजट राज्य के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास के इतिहास में नए स्वर्णिम अध्याय जोड़ेगा। निःसंदेह, यह बजट आदरणीय प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुरूप प्रदेश के गांव, गरीब, किसान, नौजवान व महिलाओं समेत समाज के हर तबके के हितों की पूर्ति करने वाला होगा।

    • यूपी से संगठित अपराध का सफाया- वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना

      यूपी से संगठित अपराध का सफाया- वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना

      यूपी के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा क‍ि पिछले कुछ वर्षों में यूपी से संगठित अपराध का सफाया हो गया है। प्रदेश सिर्फ विकास की ओर बढ़ा है। आज दूसरा बजट पेश किया जाएगा। हमारा ध्यान बुनियादी ढांचा क्षेत्र पर है और हमारा लक्ष्य 1 ट्रिलियन डालर अर्थव्यवस्था हासिल करना है।

    • बजट पेश करने से पहले व‍ित्‍त मंत्री सुरेश खन्‍ना ने मंद‍िर में की पूजा अर्चना

      व‍ित्‍त मंत्री सुरेश खन्‍ना आज योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार 2.0 का दूसरा बजट पेश करेंगे। बजट पेश करने से पहले ईश्वर की पूजा-अर्चना कर सभी के कल्याण की कामना की।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]