नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आंधी-बारिश से फसलों को भारी नुकसान,मक्का, गेहूं, तंबाकू और आम की फसलें प्रभावित – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

आंधी-बारिश से फसलों को भारी नुकसान,मक्का, गेहूं, तंबाकू और आम की फसलें प्रभावित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :- क्षेत्र में शनिवार रात रविवार शाम आई तेज आंधी और बारिश ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। अचानक बदले मौसम के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ और खेतों में खड़ी व कटी फसलें बुरी तरह प्रभावित हुईं। मक्का, गेहूं, तंबाकू और आम की फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका है।
तेज हवा के कारण खेतों में खड़ी मक्का की फसल जमीन पर गिर गई, जिससे उत्पादन में कमी की संभावना बढ़ गई है। किसानों ने बताया कि इस बार अच्छी पैदावार की उम्मीद थी, लेकिन आंधी और बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। कई किसानों की कटी हुई गेहूं की फसल खेतों में ही पड़ी थी, जो बारिश में भीगकर खराब हो गई। इसके अलावा, जिन खेतों में गेहूं की फसल पककर तैयार खड़ी थी, वह भी तेज हवा और पानी के कारण गिर गई, जिससे उपज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
किसानों की खेत में कटी पड़ी तंबाकू की फसल को भी नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है कि बारिश से कटी हुई तंबाकू लाल हो जाएगी, जिससे उसे कम दाम में बेचना पड़ेगा। बागवानों विशाल, लालू और बिलाल ने बताया कि बारिश का आम के बौर पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा, जिससे उत्पादन में कमी आएगी।
किसान रवि, वीरभान, सुरेश और चंद्रभान ने बताया कि इस प्राकृतिक आपदा से उन्हें काफी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। खासकर मक्का की फसल के गिरने से उत्पादन में भारी गिरावट आने की आशंका है।
इसी दौरान, फर्रुखाबाद-दिल्ली मार्ग पर दमदम के पास एक विशालकाय पेड़ तेज आंधी के कारण टूटकर सड़क पर गिर गया, जिससे यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलने पर वन विभाग के दरोगा राकेश तिवारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद श्रमिकों की मदद से पेड़ को काटकर हटाया गया, जिसके लगभग 40 मिनट बाद यातायात सुचारु रूप से बहाल हो सका।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]