नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भव्य शोभा यात्रा निकाल मनाई निषाद राज जयंती – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

भव्य शोभा यात्रा निकाल मनाई निषाद राज जयंती

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :- भगवान महर्षि कश्यप एवं प्रभु श्री राम सखा महाराज निषाद राज के जन्मोतसव के उपलक्ष्य में कश्यप समाज द्वारा शहर में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया।

निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष अनिल कश्यप एवं बाल ब्रह्मचारी आचार्य विज्ञान स्वरूप जी महाराज ने रथ पर सवार महर्षि कश्यप् (राहुल कश्यप) एवं निषादराज (अरून कश्यप) के स्वरूपों पर पुष्प वर्षा एवं आरती कर यात्रा का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवियों का माला पहनाकर आयोजक समिति ने स्वागत किया। यात्रा पटेल पार्क से शुरू होकर पल्ला बाजार मठिया देवी के रास्ते चौक,घुमना, लाल गेट होते हुए बढ़पुर शीतला माता धाम तक पर समापन हुई। सैकड़ों की संख्या में कश्यप निषाद समाज की महिलाओं एवं पुरूषों ने यात्रा में भागीदारी की। ढ़ोल नगाड़ों एवं डी.जे. पर बज रहे भक्ती गीतों की धुन पर बच्चें एवं अन्य लोग यात्रा के साथ नाचते झूमते चल रहे थे। राधा कृष्ण की झांकी ने भक्ति गीतों पर नृत्य कर मन मोह लिया। मां काली का अखाड़ा यात्रा में आकर्षण का केन्द रहा। यात्रा मार्ग पर स्वरूपों और आचार्य की जगह-जगह आरती उतारी गई और पुष्प वर्षा की गई। कई राजनैतिक संगठन और समाजसेवी यात्रा में शामिल हुए। समाजसेवियों ने यात्रा में शामिल सभी लोगों के लिए कई जगह जलपान की व्यवस्था की थी। यात्रा का समापन बढ़पुर में किया गया। इसके बाद सभी के लिए परसाद रूपी भण्डारे का आयोजन किया गया। यात्रा समापन पर वरिष्ठ समाजसेवियों का अंगवस्त्र पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। शोभा यात्रा में अनिल कश्यप् जिलाध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा, संजीव बाथम यात्रा प्रभारी, अजीत बाथम युवा जिला अध्यक्ष, शिवांग रस्तोगी, विकास पांडे, संजय गर्ग, प्रियांशु कश्यप, अंकुश कश्यप, मुनेष कश्यप, सुरेश कश्यप, डा0 अतुल बाथम, ब्रजेश बाथम, नारद कश्यप, सप्पू कश्यप, राजकपूर बाथम, जितेंद्र कनौजिया, रामलाल कश्यप, बदन सिंह, इन्द्र कश्यप, आशू कश्यप, विनय कश्यप, पप्पू बाथम, वीरेन्द्र बाथम, प्रवीन कश्यप, नीरज कश्यप,रायसिंह कश्यप , ओमेंद्र कश्यप ,राम राज कश्यप ,विजय कश्यप,अमन कश्यप , अरविंद कश्यप अंकुश कश्यप, दिलीप कश्यप एडवोकेट,राम स्नेही अवनीश कश्यप, भैया मिश्रा कोमल पाण्डेय, अभिषेक बाथम, मुकेश बाथम, सचेन्द्र कश्यप, ज्ञानेंद्र कश्यप, विमल बाथम, नरेन्द्र बाथम, रंजीत बाथम, कुलदीप कश्यप एड0, राजीव बाथम एड0, ज्ञानेन्द्र कश्यप, रामकृष्ण बाथम, अहिबरन सिंह, संत कुमार सभासद, पुष्पेन्द्र बाथम, वसंत लाल, सुरेन्द्र पुजारी सोहन लाल, संदीप बाथम, राजवीर बाथम, दुर्गेश कश्यप, श्याम सुंदर निषाद, महिपाल कश्यप, रामलड़ैते प्रधान, अरविन्द बाथम, अमरनाथ कश्यप, बाबूराम कश्यप, अरविन्द कश्यप, रामरतन कश्यप, आदि सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]