नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अब घर पर हो सकेगी हैंड होल्ड एक्सरे मशीन से टीबी की जांच – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

अब घर पर हो सकेगी हैंड होल्ड एक्सरे मशीन से टीबी की जांच

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

– टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले को मिली एक्सरे मशीन।
– अभी तक जांच के लिए जाना पड़ता था सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र।

कायमगंज / फर्रुखाबाद :- क्षेत्र में टीबी की जांच अब घर पर हो सकेगी। जिससे गांव के लोगों को भी बड़ी संख्या में लाभ मिलेगा। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सीएचसी को एक्सरे मशीन मिली हैं। जिससे बड़ी संख्या में लोग लाभांवित होंगे।
सीएचसी में टीबी की जांच के लिए जरूरी एक्सरे की सुविधा अभी तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में थी। मरीज में लक्षण दिखने पर चिकित्सक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे कराकर इलाज शुरू करते थे, लेकिन अब यह सुविधा गांवों में भी मिल सकेगी। स्वास्थ्य टीम जहां जांच करने जाएगी, जरूरी होने पर मौके पर ही मरीज का एक्सरे करके देखा जाएगा, टीबी के लक्षण मिलने पर उसका इलाज शुरू कराया जाएगा।
टीबी के लक्षण दिखने पर चिकित्सक एक्सरे कराते हैं। ऐसे में सिर्फ टीबी मरीजों की जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक्सरे मशीन लगाई गई है, जिसमें सिर्फ टीबी मरीजों की ही जांच की जाती है। अब टीबी मुक्त अभियान के तहत नई पहल की गई है। स्वास्थ्य टीमें जब जिस गांव या क्षेत्र जाएंगी, वहां स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान किसी मरीज में टीबी के लक्षण होने पर मौके पर ही एक्सरे करेगी।

क्या बोले चिकित्सा अधीक्षक 

सीएचसी अधीक्षक डॉ विपिन कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को शासन से एक हैंड होल्ड एक्सरे मशीन मिली हैं, ये एक्सरे मशीन कैमरे के आकार की हैं और इन्हें आसानी से ले जाया जा सकेगा। मशीन मिलने के बाद इन्हें टीबी मुक्त अभियान में लगी टीमों को दिया गया है, टीम अपने साथ इसे रखेंगी और टेक्नीशियन मौके पर जांच करेगा।
स्वास्थ्य टीम टीबी के लक्षण मिलने पर मौके पर एक्सरे कर सकेंगी। इससे स्वास्थ्य सुविधाएं और बेहतर होंगी और लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा।
शनिवार को सुरजीत कुमार HTL, राजीव कुमार TBHB, रमेश चन्द्र एक्स – रे टेक्नीशियन, मनोज कुमार NPW द्वारा ग्राम घसिया चिलौली में लगभग 35 ग्रामीणों के एक्स -रे किए गए हैं, आज सोमवार को ग्राम मऊ रशीदाबाद में कैम्प लगाकर एक्स रे किए जाएंगे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]