नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अग्निवीर भर्ती के आवेदन शुरु: भर्ती कार्यालय बरेली – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

अग्निवीर भर्ती के आवेदन शुरु: भर्ती कार्यालय बरेली

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :-  सेना भर्ती कार्यालय ने अग्निवीरो की भर्ती के लिए
आवेदन मांगे हैं।

1- अग्निवीर भर्ती: पंजीकरण करने की अन्तिम तिथि 10 अप्रेल 2026 तक
बढ़ाई गई है, एवं लिखित परीक्षा जून 2026 में होगी।

2- भारतीय सेना में Recuruiting year 2027 की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है,जिसकी पूरी जानकारी ( पद, शैक्षणिक योग्यता एवं आयु)
सेना की वैबसाइट www joinIndianarmy,nic, in
पर उपलब्ध है।

3- अभ्यर्थियों की मांग को देखते हुए इस बार सरकार ने अधिकतम आयु सीमा 21 बर्ष से बढ़ाकर 22 बर्ष
तक कर दी है। भर्ती लिए अब 17,5 बर्ष से 22 बर्ष की आयु बर्ष की आयु वाले युवा आवेदन कर सकेंगे ।
यह भर्ती जनरल ड्यूटी, टैक्निकल, क्लर्क स्टोर कीपर, ट्रेड्समैन और अग्निवीर वूमन मिलिट्री पुलिस पदों के लिए भी अधिसूचना जारी कर दी गई है। नर्सिंग सहायक ( एनए/
एनए वेट) के लिए अधिकतम आयु 23 बर्ष और सिपाही फार्मा के लिए
25 बर्ष तक निर्धारित की गई है। सभी वर्गों के लिए
आवेदन शुल्क 250/ रुपए तय किया गया है। अभ्यर्थियों को एक फार्म में
दो दो पदों के लिए आवेदन का मौका मिलेगा,यानि इस बार दो पदों के लिए अभ्यर्थी
एक साथ अप्लाई कर सकेंगे।

4- सेना भर्ती कार्यालय बरेली के अन्तर्गत आने वाले
12 जिलों ( बहराइच, बलरामपुर, बरेली, बदायूं, फरुखाबाद, हरदोई, लखीमपुर खीरी, लखीमपुर,
पीलीभीत, संभल, शाहजहांपुर, श्रावस्ती, और
सीतापुर) के इच्छुक उम्मीदवारों से अपील की जाती है कि वे अपना पंजीकरण दिनांक 10 अप्रेल 2026 से पहले भारतीय सेना की वैबसाइट
www,joinindianarmy,
nic,in पर आनलाइन कर दे।

5- अग्निवीर भर्ती जानकारी के लिए या पंजीकरण करने में असुविधा होने पर सहायता के लिए सेना भर्ती
कार्यालय बरेली में प्रातः 8:30 बजे से शाम 18 बजे के बीच सम्पर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]