24 घंटे बाद हुई शिनाख्त रामगंगा नदी में मिला लापता ग्रामीण का शव
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रुखाबाद :- थाना राजेपुर ग्राम महेशपुर निवासी 55 वर्षीय रामवीर पुत्र जदुनाथ का शव 24 घंटे बाद रामगंगा नदी में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार रामवीर सोमवार को अपने रिश्तेदार ब्रजेश के यहां जैनापुर गए थे। वहां से अपनी बाइक से अपने गांव महेशपुर लौट रहे थे।लेकिन घर नहीं पहुंचे। सोमवार तक कोई जानकारी न मिलने पर परिजनों ने राजेपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।इसी दौरान रामगंगा नदी किनारे पशु चरा रहे ग्रामीणों ने नदी में एक शव उतराता देखा और इसकी सूचना मिलते ही राजेपुर थाना अध्यक्ष सुदेश कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे।वहीं रामवीर की बाइक नदी किनारे एक कुटी के पास खड़ी मिली।शव थाना अल्हागज क्षेत्र में रामगंगा नदी से बरामद किया गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतक के परिवार में तीन बच्चे – गौरव सबसे बड़ा पुत्र अंजलि पुत्री छोटे पुत्र का नाम अंशु है। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। थाना अध्यक्ष सुदेश कुमार ने मीडिया को बताया कि मामले की सूचना अल्हागज पुलिस को दे दी गई है और पूरे प्रकरण की जांच जारी है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


