नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
फर्रुखाबाद :-  शहर के मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र में एक 60 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना 8 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 7 बजे बहादुरगंज तराई में हुई। मृतक की पहचान शाहिद अली उर्फ पप्पू पुत्र स्व. सैय्यद अली के रूप में हुई है।
मृतक के बेटे माजिद ने बताया कि उन्हें सुबह 7 बजे सूचना मिली कि उनके पिता ने गूलर के पेड़ से फांसी लगा ली है। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि उनके पिता ने डिश केबल का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली थी। माजिद ने तुरंत मऊ दरवाजा थाना पुलिस को इसकी सूचना दी।

शाहिद अली के परिवार में उनकी पत्नी जमीला बेगम, पांच बेटियां और एक बेटा माजिद (लगभग 30 वर्ष) हैं। माजिद सबसे छोटा है। शाहिद अली लगभग 10 साल पहले इक्तिदा कंप्यूटर सेंटर में देखभाल का काम करते थे, लेकिन वर्तमान में वह कोई काम नहीं करते थे और घर पर पत्नी व बेटे के साथ रहते थे।

माजिद ने पुलिस को बताया कि घटना की रात उनके घर के पास एक शादी का कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें डीजे की आवाज काफी तेज थी। रात करीब 11 बजे उनके पिता चाचा की चाय की दुकान से उनके पास आए और कहा कि डीजे की आवाज तेज होने के कारण वे घर पर नहीं सोएंगे और वाडे में सोएंगे। इसके बाद माजिद घर चले गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अजब सिंह, बजरिया चौकी इंचार्ज यतेन्द्र सिंह, कांस्टेबल विनीत चौधरी और कांस्टेबल नरेश मौके पर पहुंचे। पुलिस ने माजिद द्वारा दी गई लिखित सूचना के आधार पर कार्रवाई की।

बजरिया चौकी इंचार्ज यतेन्द्र सिंह ने शव का पंचायतनामा भरा और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अजब सिंह ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]