नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्राचीन शिव मंदिर से घंटा चोरी – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

प्राचीन शिव मंदिर से घंटा चोरी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :- जहानगंज क्षेत्र स्थित मीना बाजार मैदान में बने प्राचीन शिव मंदिर से गुरुवार रात पीतल का घंटा चोरी हो गया। मंदिर की देखरेख करने वाले सर्वेश प्रजापति ने बताया कि जब वे रोजाना की तरह मंदिर पहुंचे तो घंटा गायब मिला।
सर्वेश प्रजापति के अनुसार, आसपास तलाश करने पर भी घंटा नहीं मिला, जिससे चोरी की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि यह घंटा काफी पुराना था और श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र था।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने इस चोरी को धार्मिक भावनाओं से जुड़ा मामला बताते हुए नाराजगी व्यक्त की। उनका कहना था कि मंदिर में पहले भी सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे।
स्थानीय निवासी रामलाल ने कहा, “मंदिर हमारे गांव की आस्था का केंद्र है। यहां से घंटा चोरी होना दुखद है। पुलिस को जल्द कार्रवाई कर चोरों को पकड़ना चाहिए।” वहीं, गांव की निवासी गीता देवी ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा, “मंदिर में सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है। प्रशासन को यहां निगरानी बढ़ानी चाहिए।”
थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है और जांच शुरू कर दी गई है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]