किसान यूनियन ने न्यायिक एसडीएम को सौंपा ज्ञापन,महात्मा टिकैत के पदाधिकारियों ने सात सूत्रीय मांगें रखीं
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रुखाबाद :- बढ़पुर विकास खंड स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के पदाधिकारियों ने न्यायिक एसडीएम अरविंद कुमार को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन जिलाधिकारी के नाम संबोधित था।
राष्ट्रीय पदाधिकारी प्रभाकांत मिश्रा ने बताया कि ज्ञापन में बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से हुई फसलों के नुकसान के मुआवजे की मांग की गई है। किसानों के खेतों का लेखपाल द्वारा मौके पर जाकर सर्वे कराने की भी अपील की गई है। इसके अतिरिक्त, किसानों के सभी कर्ज माफ करने, आलू काश्तकारों को उचित मूल्य दिलाने और आलू को उचित दरों पर बाहर भेजने की व्यवस्था करने की मांग भी शामिल है। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, मनोज दुबे, अजय पाल सिंह, उमाशंकर, तिलक सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


