पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने किया महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रुखाबाद :- सूबे के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने शनिवार दोपहर महाराणा प्रताप सिंह की मूर्ति का अनावरण किया मंत्री जयवीर सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि आज गौरव का दिन है कि जन्म जयंती के पावन अवसर पर महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण किया है,राष्ट्र भक्त महाराणा प्रताप देश के गौरव है।मंत्री जयवीर सिंह ने राष्ट्रद्रोही, गद्दारी का जीवन जीने वालों को पहचान कर सावधान रहने का आवाहन किया। उन्होंने बताया कि आज जिले की 12 करोड़ 25 लाख की परियोजनाओं का।अनावरण करेंगे तथा 29 की भी नवीन परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।उन्होंने शिवाजी महाराज के जीवन महाराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके संघर्ष के रास्ते पर चलने का आवाहन किया।उन्होंने कहा कि क्षत्रिय जाति नहीं धर्म है जो गरीबों की रक्षा करते हैं महाराणा प्रताप की मूर्ति लोगों को प्रेरणा देती रहेगी। तबियत खराब होने के कारण परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह कार्यक्रम में नहीं आ पाये परिवहन मंत्री ने रोडवेज बस स्टेशन पर मूर्ति लगाई जाने की एनओसी देने के लिए मंत्री दयाशंकर सिंह को धन्यवाद दिया।पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने महाराणा प्रताप अमर रहे के नारे लगवाए और महाराणा प्रताप की मूर्ति लगने के सम्मान में लोगों से मोबाइल की लाइट जलाने को कहा। इस अवसर पर जनपद के सांसद व विधायकों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। महाराणा प्रताप को स्वाभिमान का प्रतीक बताते हुए कहा कि उन्होंने कभी मान सम्मान के लिए झुकना स्वीकार नहीं किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष , अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की भारी संख्या में उपस्थिति रही । जिला अधिकारी डा0 अंकुर लाठर,पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


