नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दादरी विधायक के आवास का घेराव करने जा रहे किसान नेता सुखबीर खलीफा नजरबंद – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

दादरी विधायक के आवास का घेराव करने जा रहे किसान नेता सुखबीर खलीफा नजरबंद

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

नोएडा :-  भारतीय किसान परिषद के सदस्यों ने दादरी विधायक तेजपाल नागर के आवास के घेराव की घोषणा के बाद पुलिस ने किसान नेता सुखबीर खलीफा को उनके सेक्टर 70 स्थित आवास पर नजरबंद कर दिया। सुखबीर खलीफा के आवास के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। नजरबंद करने से नाराज सुखबीर खलीफा के समर्थक घर के बाहर स्थित पार्क में धरने पर बैठ गए।

परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा का कहना है कि क्षेत्र की जनता विभिन्न समस्याओं से त्रस्त है और अपनी मांगों को उन्होंने कई बार विधायक के समक्ष उठाया था। इसके बावजूद जनता की समस्याओं का निराकरण नहीं हो पाया। विधायक जनता की अनदेखी कर रहे हैं। जनता की आवाज को विधायक तक पहुंचाने के लिए ही परिषद ने उनके आवास के घेराव की घोषणा की थी।

सुखबीर खलीफा के आवास के बाहर पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण

पुलिस के बल पर सत्ताधारी विधायक आम जनता की आवाज को दबा नहीं सकते हैं। लोकतंत्र में सभी को विरोध करने का अधिकार है। नजरबंद किए जाने से उनके हौसले पस्त होने वाले नहीं हैं। विरोध का यह सिलसिला थमेगा नहीं। जब तक आम जनता की समस्याओं का निराकरण नहीं होगा तब तक विरोध का यह सिलसिला जारी रहेगा। वहीं सुखबीर खलीफा के आवास के बाहर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पहुंचे। किसानों ने यहां हुंकार भरी।गौरतलब है ग्रेटर नोएडा में दादरी के पास नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन का विद्युत उत्पादन केंद्र है। यह संयंत्र लगाने के लिए सरकार ने करीब 35 वर्ष पूर्व इलाके के 24 गांवों में भूमि अधिग्रहण किया था। किसानों का कहना है कि उस वक्त भूमि अधिग्रहण की एवज में मिलने वाला मुआवजा समान नहीं था। मतलब, किसी गांव में कम और किसी गांव में ज्यादा मुआवजा भुगतान किया गया। तभी से किसान समान मुआवजे की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा एनटीपीसी में नौकरियां और इन गांवों के विकास की मांग भी किसान करते रहे हैं। अब इन्हीं मांगों को पूरा करवाने के लिए किसान एनटीपीसी थर्मल पावर प्लांट के बाहर प्रदर्शन कर रहे है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]