अनोखेलाल मिष्ठान भंडार के घरेलू गैस सिलेंडर जप्त,केस दर्ज
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रुखाबाद :- जिला पूर्ति कार्यालय की टीम ने आज दुकानों पर छापा मारकर अवैध रूप से प्रयोग किए जाने वाले घरेलू गैस सिलेंडरों को जप्त कर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पूर्ति निरीक्षक नेहा गुप्ता की टीम ने नगर के बढ़पुर स्थित अनोखेलाल मिष्ठान भंडार पर छापा मारा, दुकान मालिक रविन्द्र मौजूद थे।पाच घरेलू सिलेंडरों से मिठाई बनाई जा रही थी जबकि व्यवसायिक गैस सिलेंडर दिखावे के लिए रखें थे।जांच में पाया गया
कि रविन्द्र के द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों का भडारण कर अवैध रूप से व्यवसाय में खुलेआम प्रयोग किया जा रहा है। टीम ने नगर की सेठ गली स्थित अग्रवाल सभा भवन के निकट छापा मारा।वहां दुकानदार कृष्ण मुरारी गुप्ता दो घरेलू सिलेंडरो में समोसा बना रहे थे। जांच के दौरान बगल के कमरे में तीन घरेलू सिलेंडर एवं दो व्यवसायिक सिलेंडर पाए गए, घरेलू गैस सिलेंडरों में एक भरा दो खाली थे। टीम ने अवैध रुप से प्रयोग किए जाने वाले घरेलू सिलेंडरों को जप्त कर जितेंद्र गैस एजेंसी को सौंप दिए हैं।पूर्ति निरीक्षक नेहा गुप्ता ने बताया दोनों मामलो में आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


