नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सपा सांसद के बयान पर महिला मोर्चा का प्रदर्शन,डीएम को सौंपा ज्ञापन – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

सपा सांसद के बयान पर महिला मोर्चा का प्रदर्शन,डीएम को सौंपा ज्ञापन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने समाजवादी पार्टी के एक सांसद द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष बबीता पाठक के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने फतेहगढ़ स्थित कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शनकारी महिलाओं के हाथों में बैनर और तख्तियां थीं, जिन पर “प्रधानमंत्री का अपमान, नहीं रहेगा हिंदुस्तान”, “सपा सांसद माफी मांगो” और “अखिलेश यादव शर्म करो” जैसे नारे लिखे थे। यह प्रदर्शन सपा सांसद की टिप्पणी के बाद उपजे राजनीतिक विवाद के मद्देनजर किया गया।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर को ज्ञापन देकर सपा सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बबीता पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्मान पूरे विश्व में किया जाता है, और उनके खिलाफ सपा सांसद द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी अस्वीकार्य है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक संबंधित सपा सांसद माफी नहीं मांगते, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
पाठक ने यह भी चेतावनी दी कि नारी शक्ति 2027 के चुनावों में प्रधानमंत्री का अपमान करने वालों को सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि यह संदेश रुकने वाला नहीं है और नारी शक्ति अपनी ताकत का एहसास कराएगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]