टूंडला पैसेंजर में जुड़ेंगी पांच अतिरिक्त बोगियां
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रुखाबाद :- रेलवे ने टूंडला-फर्रुखाबाद पैसेंजर ट्रेन में पांच अतिरिक्त यात्री बोगियां और दो गार्ड ब्रेकयान जोड़ने का निर्णय लिया है। यह कदम यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगा और भीड़भाड़ कम करने में सहायक होगा।
वर्तमान में, यह ट्रेन सुबह 10:00 बजे आती है और शाम 3:45 बजे टूंडला लौटती है। गंगा स्नान पर्वों पर और मंगलवार को बाबा नीम करोरी धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के कारण इसमें भारी भीड़ रहती है। शिकोहाबाद और मैनपुरी से बड़ी संख्या में यात्री इसी ट्रेन से आते हैं।
यात्रियों को अक्सर बैठने की जगह नहीं मिल पाती है। तकनीकी कारणों से ट्रेन को प्लेटफॉर्म नंबर पांच के अंतिम छोर पर यार्ड की ओर खड़ा किया जाता है, जिससे कई बार यात्रियों की ट्रेन छूट जाती है। इन्हीं समस्याओं के कारण ट्रेन में बोगियां बढ़ाने की मांग की जा रही थी। उत्तर मध्य रेलवे के नीम करोरी स्टेशन प्रबंधक चंद्रशेखर शुक्ला ने बताया कि अब टूंडला पैसेंजर में कुल 10 यात्री बोगियां और दो गार्ड ब्रेकयान होंगे। इससे यात्रियों को होने वाली असुविधा समाप्त हो जाएगी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


