नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विद्युत टीम से मारपीट करने वालों पर केस दर्ज, 14 नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

विद्युत टीम से मारपीट करने वालों पर केस दर्ज, 14 नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :- थाना नवाबगंज में बिजली बिल वसूली करने गई विद्युत निगम की टीम पर हमला किया गया। इस मामले में 14 नामजद और 10 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना गुरुवार दोपहर करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच नगला छेद गांव में हुई।
अवर अभियंता अब्दुल मजीद, टीजी2 गोपाल मिश्रा और संविदाकर्मी अनुरोध कुमार, गौरव सिंह, राहुल कुमार व अंकित कुमार की टीम बिजली बिल वसूली के लिए गांव पहुंची थी। टीम ग्रामीणों से बिल जमा करने का अनुरोध कर रही थी।
गांव के निवासी करू, सौरभ, बबलू, कमलेश, भगत सिंह, विकेश, अजय, नेम सिंह, छोटेलाल, दुधराम, करण सिंह, रामसनेही, पंकज और अरविंद सहित 10 अज्ञात व्यक्तियों ने टीम के सदस्यों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।

झगड़े की आशंका होने पर टीम गांव से निकलने लगी। तभी दो बाइकों पर सवार होकर आए छह लोगों ने सड़क पर बल्ली बांधकर रास्ता रोक दिया। इसके बाद अन्य आरोपी भी वहां पहुंच गए और लाइनमैन पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया।
हमले के दौरान सरकारी अभिलेख फाड़ दिए गए। टीम के एक सदस्य का चश्मा तोड़ दिया गया। आरोपियों ने सरकारी मोबाइल और अनुरोध कुमार का निजी मोबाइल भी लूट लिया। विद्युत निगम की टीम गांव में बकाया बिजली बिलों की वसूली के लिए गई थी।
ग्रामीणों ने बताया कि बिजली कटौती के कारण मक्का की सिंचाई नहीं हो पा रही है। दिन में कई बार फाल्ट होने से बिजली गुल हो जाती है और लाइन ठीक करने के लिए कर्मचारी पैसे मांगते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि इन समस्याओं के चलते वे बिल जमा नहीं करेंगे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]