नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बुलेरो की टक्कर से ईरिक्शा चालक सहित छः लोग घायल, दो महिलाओं की घटनास्थल पर मौत – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

बुलेरो की टक्कर से ईरिक्शा चालक सहित छः लोग घायल, दो महिलाओं की घटनास्थल पर मौत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :-  कायमगंज-अचरा मार्ग पर बुलेरो व ई रिक्शा में भिड़ंत हो गई। जिसमें में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए।
यह हादसा कायमगंज-अचरा मार्ग पर गांव अलाहदादपुर के सामने हुआ। सूत्रों की माने तो तेज रफ्तार बोलेरो कायमगंज की ओर जा रही थी, जबकि ई-रिक्शा अचरा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित बोलेरो ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा सवार महिलाएं सड़क पर दूर जा गिरीं और ई रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। बोलेरो भी सड़क किनारे लगभग 10 मीटर दूर गन्ने के खेत में जाकर धंस गई। हादसे के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान संकिसा निवासी सुधा पत्नी दिनेश और पिलखना थाना मेरापुर निवासी देववती पत्नी श्यामवीर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं रजत, अंशिका, ई-रिक्शा चालक हाशिम खान और लवली समेत अन्य लोग घायल हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत में ई-रिक्शा चालक हाशिम, अंशिका और रजत को प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया। लवली का इलाज कायमगंज सीएचसी में जारी है।

क्या बोले डॉक्टर –

ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अमित ने बताया कि हादसे में घायल चार लोगों को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर किया गया है।

दवा लेकर और रिश्तेदारी से लौट रही थी महिला

परिजनों के मुताबिक मृतका देववती अपनी पुत्री के घर से लौट रही थीं। जबकि दूसरी मृतका सुधा अपनी बेटी लवली के साथ दवा लेकर घर वापस जा रही थीं। वहीं घायल रजत मजदूरी कर अपने घर लौट रहा था।
भीषण हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण टक्कर बेहद खतरनाक साबित हुई।

पुलिस की जांच शुरू , चालक फरार

घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी कायमगंज राजेश कुमार द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस बोलेरो को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश कर रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]