नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आग में जिंदा जलकर मासूम बच्ची की मौत, दादी बचाने में झुलसीं, तंग गलियों से होकर पहुंची दमकल टीम – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

आग में जिंदा जलकर मासूम बच्ची की मौत, दादी बचाने में झुलसीं, तंग गलियों से होकर पहुंची दमकल टीम

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :- थाना कम्पिल क्षेत्र स्थित कमरुद्दीनगर गांव में मंगलवार को झोपड़ी में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में ढाई साल की मासूम कुसुम प्रिया की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि उसे बचाने की कोशिश में उसकी दादी जदुरानी गंभीर रूप से झुलस गईं।

बुआ की गोद में मृतका मासूम का फाइल फोटो

जानकारी के अनुसार, उर्वेश यादव की झोपड़ी में उनकी मां जदुरानी और ढाई साल की जुड़वा बेटियां कुसुम प्रिया व रुद्र प्रिया सो रही थीं। इसी दौरान अचानक झोपड़ी में आग लग गई।तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई। परिजनों ने किसी तरह रुद्र प्रिया को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन कुसुम प्रिया आग की लपटों में घिर गई।

बचाने की कोशिश में दादी भी झुलसीं

मासूम को बचाने के लिए दादी जदुरानी आग में घुस गईं, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। बचाव के दौरान जदुरानी गंभीर रूप से झुलस गईं। उन्हें तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

गृहस्थी, अनाज और नकदी जलकर राख

आगजनी में परिवार का करीब 4 कुंतल गेहूं, 9 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मां सरिता सहित सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

तंग गलियों से दमकल को पहुंचने में हुई परेशानी

घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि तंग गलियों के कारण दमकल वाहन घटनास्थल तक नहीं पहुंच सका। दमकलकर्मियों और ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाया। मौके पर नायब तहसीलदार और राजस्व टीम ने पहुंचकर नुकसान का आकलन किया।
​एसडीएम अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार को दैवीय आपदा के तहत नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही जमीन न होने की स्थिति में आवासीय पट्टा देने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]