नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मेहंदी वाले बाबा की समाधि पर दर्शन को पहुंचे हजारों श्रद्धालु – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

मेहंदी वाले बाबा की समाधि पर दर्शन को पहुंचे हजारों श्रद्धालु

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

– चादरपोशी, कन्या भोज, भंडारा और फातहा के साथ संपन्न हुआ मेंहदी वाले बाबा का 36वां आयोजन

कायमगंज / फर्रुखाबाद :-  नगर के कम्पिल रोड स्थित मेंहदी वाले बाबा के आस्ताने पर मंगलवार को 36वां वार्षिक मेला एवं भंडारे का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। मेले में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। बाबा के आस्ताने पर चादरपोशी कर लोगों ने अमन चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक अमर सिंह खटिक, पूर्व विधायक प्रताप सिंह यादव, मेला कमेटी अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह उर्फ पप्पू गंगवार, व्यापारी नेता संजय गुप्ता, अमित सेठ, संजय अग्रवाल, अरविंद कुमार, रमेश चंद्र, अजय गंगवार, डॉ. अतुल गंगवार और आसिफ मंसूरी समेत कई लोगों ने बाबा की मजार पर चादरपोशी की। इसके बाद कन्या भोज कराया गया तथा विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।
भंडारे में आसपास के गांवों के अलावा दूरदराज क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं ने बाबा की मजार पर फातहा पढ़कर अपनी मन्नतें मांगीं।
इस दौरान आनंद कुमार शाक्य, मनोज कुमार, विनोद गुप्ता, प्रमोद शर्मा, रवीश कुमार, दयाराम, सुमंत गंगवार, सर्वेश गंगवार, अरविंद अग्रवाल, लखपति सक्सेना, विनीत सक्सेना, रमेश गंगवार, सुखेंद्र गंगवार, हर्षित गुप्ता, रितेश सेठ, अरुण उर्फ सोनू गुप्ता, शिवा, भोला, शनि, मनोज कुमार,हर्षित, सुमन्त आदि मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]