नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बकरीद पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम,डीएम-एसपी रहीं मौजूद, ड्रोन कैमरे से हुई निगरानी – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

बकरीद पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम,डीएम-एसपी रहीं मौजूद, ड्रोन कैमरे से हुई निगरानी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :- गुरुवार को बकरीद का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। ईदगाहों और मस्जिदों में हजारों मुस्लिम धर्मावलंबियों ने नमाज अदा की और अमन-चैन की दुआ मांगी। इस दौरान जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिसमें ड्रोन कैमरे से निगरानी और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी शामिल थी।
सुबह ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की गई। पुरानी ईदगाह और नई ईदगाह में हजारों लोगों ने खुदा के दरबार में मुल्क में शांति और तरक्की के लिए दुआएं मांगीं। मुफ्ती मोअज्जम अली ने नमाज अदा कराते हुए कहा कि बकरीद अल्लाह की राह में कुर्बानी पेश करने का दिन है। उन्होंने अल्लाह से डरने और उनकी राह में खर्च करने का संदेश दिया।
नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद दी। घरों में जानवरों की कुर्बानियां दी गईं और विभिन्न प्रकार के पकवान बनाए गए। ईदगाहों के आसपास मेले जैसा माहौल रहा, जहां बच्चों ने खिलौने और गुब्बारे खरीदे।
त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। जिलाधिकारी (डीएम) डॉ. अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक (एसपी) आरती सिंह पुलिस बल के साथ ईदगाहों पर मुस्तैद रहीं। सिटी मजिस्ट्रेट पारुल तरार और सीओ सिटी अभय वर्मा सहित अन्य अधिकारी भी विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा का जायजा लेते रहे। अधिकारियों ने लोगों को ईद की शुभकामनाएं भी दीं।
बकरीद के त्योहार के मद्देनजर पूरे जिले को चार जोन और पंद्रह सेक्टरों में बांटा गया था। नमाज के दौरान ईदगाहों और उनके आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी की गई, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

भाईचारे का दिया संदेश

थाना मऊदरवाज़ा बीबीगंज क्षेत्र में नई ईदगाह में मुफ्ती हाज़ी सैय्यद मोअज्जम अली ने नमाज अदा कराई। पुरानी ईदगाह में मौलाना शमशाद चतुर्वेदी नमाज अदा कराई l खुतबा पढ़ते हुए हजरत इब्राहीम अलैहिस्सलाम की कुर्बानी की मिसाल को याद दिलाया। वहीं रकाबगंज तिराहा मस्ज़िद जान अली खान में शहर क़ाज़ी सैय्यद मुताहिर अली और मोहल्ला रकाबगंज दरगाह हज़रत अब्बास में मौलाना सदाकत हुसैन सैंथली ने नमाज पढ़ाई। सुनहरी मस्जिद मौलाना अब्बास अदा कराई l नमाज से पहले उलेमाओं ने तकरीर में रसूल-ए-पाक की सुन्नतों पर अमल करने और कुर्बानी की हिकमत समझने की बात कही।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]