नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दाल खाने से एक ही परिवार के आठ लोगो की फूड प्वाइजनिंग से तबियत बिगड़ी – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

दाल खाने से एक ही परिवार के आठ लोगो की फूड प्वाइजनिंग से तबियत बिगड़ी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

– सात लोग सीएचसी में उपचार को आए

– इमरजेंसी वार्ड में है मात्र पांच बेड

कायमगंज / कंपिल :- क्षेत्र के गांव हमीरपुर काजी में शुक्रवार को एक ही परिवार के आठ लोग फूड प्वाइजनिंग से बीमार हो गए। दाल से खाना खाने के बाद परिवार के सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को पेट में दर्द, ऐंठन, उल्टियां और दस्त की शिकायत होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में दो किशोरी को लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है। एक का गांव में ही उपचार कराया गया।
गांव हमीरपुर काजी निवासी प्रवेश चंद्र राजपूत की पत्नी शकुंतला, उनकी पुत्री गंगोत्री, डोली, अंजलि, कनिष्का व उनके भाई मनोज कुमार की पुत्री अन्नू, दिव्या ने गुरुवार की रात दाल से खाना खाया था। शुक्रवार को सभी की तबियत बिगड़ गई, पेट में ऐठन दर्द, उलटी व दस्त होने लगे। एंबुलेंस से सभी की सीएचसी लाया गया। जहा डा. अमित कुमार ने सभी का उपचार किया। उपचार के बाद अन्नू व कनिष्का को गंभीर हालत में राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। बताया गया कि प्रवेश की माँ चंदावती का गांव में ही निजी चिकित्सक से उपचार कराया गया। सीएचसी में उपचार के दौरान फ़ूड पाइजनिग से पीड़ित शकुंतला देवी ने बताया कि गुरुवार की सुबह मसूर की दाल बनी थी। सभी लोगो के खाना खाने के बाद दाल बच गई थी उसे शाम को खाया गया। दूसरे दिन शुक्रवार को सभी के पेट दर्द ऐठन उल्टी दस्त होने लगे। सीएचसी में सभी का उपचार हुआ। अन्नू व कनिष्का की हालत में सुधार न होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
सीएचसी के इमरजेंसी वार्ड में मात्र पांच बेड है। इन पांच बेड पर और भी मरीज अपना उपचार करा रहे थे। एक साथ सात मरीजों के आने पर एक बेड पर दो दो मरीजों ने लेटकर अपना इलाज कराया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]