नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विधायक ने मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा के तहत सिवारा मार्ग पर दो रोडवेज बसों को दिखाई हरी झंडी – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

विधायक ने मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा के तहत सिवारा मार्ग पर दो रोडवेज बसों को दिखाई हरी झंडी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

– ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ, कचहरी, अस्पताल और बाजार तक पहुंच होगी आसान

फर्रुखाबाद (ब्यूरो) :-  मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा के तहत ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कायमगंज की विधायक डॉ. सुरभि ने शनिवार को रोडवेज बस अड्डे से सिवारा मार्ग के लिए दो नई रोडवेज बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस नई सेवा के शुरू होने से सिवारा, कम्पिल और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के सैकड़ों लोगों को प्रतिदिन आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। शुभारंभ के अवसर पर विधायक डॉ. सुरभि ने कहा कि सिवारा क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से मांग थी कि उन्हें सीधे फर्रुखाबाद मुख्यालय तक रोडवेज बस सेवा उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा के माध्यम से अब यह मांग पूरी हो गई है। इससे विद्यार्थियों, किसानों, व्यापारियों, मरीजों तथा न्यायालय में कार्य से आने-जाने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी।

उन्होंने बताया कि पहली बस प्रतिदिन सुबह सिवारा से रवाना होकर लगभग 10 बजे तक फर्रुखाबाद रोडवेज बस अड्डे पहुंचेगी। इससे कचहरी में तारीख पर आने वाले वादकारियों, अस्पताल जाने वाले मरीजों और अन्य आवश्यक कार्यों से आने वाले लोगों को समय पर शहर पहुंचने में सुविधा होगी। वहीं दूसरी बस सुबह फर्रुखाबाद से चलकर लगभग 10 बजे सिवारा पहुंचेगी। इसके अलावा दोनों बसें प्रतिदिन सायंकाल 4 बजे अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना होंगी, जिससे यात्रियों को आने-जाने के लिए नियमित परिवहन सुविधा उपलब्ध रहेगी। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य सड़क नेटवर्क और सार्वजनिक परिवहन से जोड़ने के लिए लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से दूरदराज के गांवों तक रोडवेज बसों का संचालन सुनिश्चित किया जा रहा है।

इस अवसर पर सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ), सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (रोडवेज) सहित परिवहन विभाग के अधिकारी एवं रोडवेज कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि जिले में मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा के अंतर्गत कुल 11 ग्रामीण मार्गों को जोड़ने की योजना बनाई गई है। चरणबद्ध तरीके से सभी निर्धारित मार्गों पर बस सेवाएं प्रारंभ की जाएंगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित, सुलभ और नियमित सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध हो सकेगा। नई बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अब उन्हें निजी वाहनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और कम खर्च में समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचना संभव होगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]