नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , साहसी बालिका संस्था ने प्राचीन शिव मंदिर सोम सरोवर पर चलाया स्वच्छता अभियान – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

साहसी बालिका संस्था ने प्राचीन शिव मंदिर सोम सरोवर पर चलाया स्वच्छता अभियान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रुखाबाद :-  नगर की अग्रणी सामाजिक संस्था ‘साहसी बालिका’ द्वारा रविवार को कुंडा स्थित स्वर्ण सरोवर मंदिर परिसर एवं सरोवर के आसपास व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान संस्था की महिला सदस्यों ने स्वयं फावड़ा उठाकर मंदिर परिसर और स्वर्ण सरोवर के आसपास फैली गंदगी एवं झाड़ियों की सफाई की। उनके इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए इसे स्वच्छता के प्रति प्रेरणादायक पहल बताया।
संस्था की अध्यक्ष खुशबू मिश्रा ने बताया कि ‘साहसी बालिका’ संस्था समाज में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समय-समय पर ऐसे अभियान संचालित करती रहती है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है और सामूहिक प्रयासों से ही स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण का निर्माण किया जा सकता है।
अभियान के दौरान टीम की सदस्यों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ श्रमदान करते हुए मंदिर परिसर एवं स्वर्ण सरोवर के आसपास सफाई की। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष खुशबू मिश्रा के अलावा सिल्की मिश्रा, प्रियंका दुबे, गरिमा चौहान, दिव्या शाक्य, संजना दिनकर, शीतल, नेहा गौरी तथा चिराग सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। संस्था ने नागरिकों से भी अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करने की अपील की।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]