नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कर्बला में कुरान ख्वानी, तक्सीम किया गया लंगर – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

कर्बला में कुरान ख्वानी, तक्सीम किया गया लंगर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद (ब्यूरो) :-  चिलसरा रोड स्थित कर्बला में मंगलवार को धार्मिक आस्था और श्रद्धा के माहौल में कुरानखानी, नजर-नियाज एवं लंगर का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत कर हजरत इमाम हुसैन आली मकाम और मौला अली मुश्किलकुशा की याद में फातिहा पढ़ी तथा मुल्क की खुशहाली, अमन-चैन और भाईचारे के लिए विशेष दुआएं कीं।
मंगलवार सुबह 8 बजे से कुरानखानी का सिलसिला शुरू हुआ, जिसमें क्षेत्र के उलेमा और अकीदतमंदों ने पवित्र कुरान की तिलावत कर ईसाल-ए-सवाब किया। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे से हजरत इमाम हुसैन आली मकाम एवं मौला अली मुश्किलकुशा की नजर-नियाज का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान अकीदतमंदों ने श्रद्धापूर्वक नजर पेश की और धार्मिक रस्मों में भाग लिया।
आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे जायरीन को लंगर वितरित किया गया। सभी ने एक साथ बैठकर तबर्रुक ग्रहण किया। कार्यक्रम के अंत में मौजूद लोगों ने हाथ उठाकर देश में अमन, भाईचारे, तरक्की और खुशहाली के साथ-साथ मुल्क की सलामती के लिए सामूहिक दुआ मांगी।
इस धार्मिक आयोजन में बच्चों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, भाईचारे और सौहार्द का वातावरण बना रहा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]