नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पांच वर्षीय बच्चे के घायल होने पर कार्रवाई की मांग, परिजनों ने थाना – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

पांच वर्षीय बच्चे के घायल होने पर कार्रवाई की मांग, परिजनों ने थाना

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

नवाबगंज / फर्रूखाबाद :- थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव दनियापुर निवासी श्रीपाल ने थाना प्रभारी पर शिकायत न सुनने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। श्रीपाल के अनुसार उनका पांच वर्षीय पुत्र नितिन रविवार को पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान पड़ोसी की पुत्री द्वारा धक्का दिए जाने से नितिन पास में चल रहे पंखे से टकरा गया, जिससे उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले गए।
श्रीपाल का कहना है कि उपचार के बाद सोमवार को वह पड़ोसी के घर शिकायत लेकर पहुंचे, जहां विवाद की स्थिति बन गई। इसके बाद उन्होंने यूपी-112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें थाने में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। मंगलवार को श्रीपाल घायल पुत्र को लेकर थाना नवाबगंज पहुंचे और थाना प्रभारी राजीव कुमार से कार्रवाई की मांग की।
आरोप है कि थाना प्रभारी ने इसे बच्चों का मामला बताते हुए किसी प्रकार की कार्रवाई से इनकार कर दिया। श्रीपाल के मुताबिक जब उन्होंने गंभीर हादसे की आशंका जताई तो थाना प्रभारी ने कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी की। श्रीपाल का यह भी आरोप है कि शिकायत पर सुनवाई न होने की बात कहने पर थाना प्रभारी नाराज हो गए और उन्हें धमकाते हुए थाने से बाहर जाने को कह दिया।
घटना के बाद श्रीपाल ने मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से करने की बात कही है। वहीं थाना प्रभारी के कथित व्यवहार को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर बना हुआ है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]