बारिश में बड़ा हादसा टला, करंट की चपेट में आया मासूम, लोगों की सतर्कता से बची जान
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रूखाबाद (ब्यूरो) :- शहर के मोहल्ला खड़ियाई से एक बेहद चिंताजनक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो मोहल्ला खड़ियाई निवासी एडवोकेट गोपाल अवस्थी द्वारा उपलब्ध कराया गया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात करीब 9:15 बजे जलभराव के कारण एक बिजली के पोल में करंट उतर आया।
इसी दौरान बारिश में खेल रहा एक मासूम बच्चा जैसे ही पोल के पास पहुंचा, वह करंट की चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद लोगों की सूझबूझ और त्वरित प्रयास से बच्चे को तुरंत बचा लिया गया। राहत की बात यह है कि बच्चा सुरक्षित है और उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
यह घटना बिजली विभाग और नगर पालिका परिषद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है। बारिश का मौसम शुरू होने के बावजूद बिजली के पोलों और विद्युत व्यवस्था की समय रहते जांच नहीं किए जाने से लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है।
VNews Live 24 सभी नागरिकों से अपील करता है कि बारिश के दौरान जलभराव वाले क्षेत्रों में बेहद सावधानी बरतें। अपने बच्चों और बुजुर्गों को ऐसे स्थानों से दूर रखें, क्योंकि बिजली के पोल में उतरा करंट पानी के माध्यम से फैल सकता है और बड़ा हादसा हो सकता है।
सावधानी ही सुरक्षा है। आपकी और आपके परिवार की जान अनमोल है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


