नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भारत में होगा बिग बैश लीग 2026-27 का पहला मैच, जगह और तारीख का एलान – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

भारत में होगा बिग बैश लीग 2026-27 का पहला मैच, जगह और तारीख का एलान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

नई दिल्ली (New Delhi) :-   ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (बीबीएल) एक अनोखा काम करने जा रही है। ऐसा काम जो अभी तक किसी ने नहीं किया। बीबीएल का अगला सीजन दिसंबर में शुरू होगा। आमतौर पर होता ये है कि लीग का पहला और फाइनल मैच उसी देश में खेला जाता है, लेकिन बीबीएल इस बार कुछ अलग करने जा रही है। लीग के आने वाले सीजन का पहला मैच भारत में होगा।

बीबीएल ने शुक्रवार को इस बात का एलान किया। सीजन की शुरुआत 12 दिसंबर से होगी। पहले मैच में मौजूदा विजेता पर्थ स्क्रोचर्स का सामना मेलबर्न रेनेगेड्स से होगा। लेकिन ये मैच ऑस्ट्रेलिया के किसी भी मैदान पर नहीं खेला जाएगा बल्कि भारत में होगा।

इस मैदान को मिली मेजबानी

बीबीएल ने बताया है कि इस सीजन के पहले मैच की मेजबानी चेन्नई को मिली है। चेन्नई का ऐतिहासिक चेपॉक स्टेडियम पहले मैच की मेजबानी करेगा। ये मैदान आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स का घरेलू मैदान है। ये पहली बार होगा जब बीबीएल अपने सीजन का पहला मैच विदेशी जमीन पर कराएगा। इसी के साथ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को उम्मीद है कि एक दिन ये भी आएगा की ऑस्ट्रेलिया में आईपीएल के मैच का आयोजन किया जाएगा।

ये मैच भारतीय समयानुसार दिन में 2:40 मिनट बजे शुरू होगा। वहीं ऑस्ट्रेलिया के हिसाब से ये मैच रात के 8:10 बजे शुरू होगा। इस दौरान पर्थ में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा होगा और चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद बीबीएल शुरू होगा। ये मेलबर्न का घरेलू मैच माना जाएगा।

एमसीजी में हुआ ऐलान

इस अनोखे फैसले का एलान शुक्रवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित एक इवेंट में हुआ जिसमें ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीस और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहे। दोनों सरकारें इस मैच को आयोजित कराने में साथ हैं। इस मैच को सेंटर ऑफ ऑस्ट्रेलिया-इंडिया रिलेशन भी कुछ हद तक फंड करेगा। सीए की भी इसमें फंडिंग होगी, लेकिन वह इवेंट के दौरान अपने वित्तीय मौकों को तलाशेगा।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]