नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अमृत सरोवरों के संरक्षण के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध, नई योजना के तहत होगा नियमित अनुरक्षण – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

अमृत सरोवरों के संरक्षण के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध, नई योजना के तहत होगा नियमित अनुरक्षण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद (ब्यूरो) :-  परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण कपिल कुमार ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत जनपद फर्रुखाबाद में वर्ष 2022-23 के दौरान 100 अमृत सरोवरों का निर्माण कराया गया। इनमें  75 अमृत सरोवर ग्राम पंचायत स्तर, 20 क्षेत्र पंचायत स्तर, 04 जिला पंचायत स्तर तथा 01 अमृत सरोवर लघु सिंचाई विभाग द्वारा विकसित किया गया।
अमृत सरोवरों के निर्माण के उपरांत प्रत्येक वर्ष ग्राम पंचायतों द्वारा इनकी नियमित साफ-सफाई एवं अनुरक्षण कराया जाता रहा है। साथ ही शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय पर्वों एवं विशेष अवसरों जैसे 15 अगस्त, 26 जनवरी, 02 अक्टूबर, विश्व पर्यावरण दिवस तथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी इन सरोवरों पर किया जाता है। इन आयोजनों के फोटोग्राफ एवं विवरण समय-समय पर शासन को प्रेषित किए जाते रहे हैं।
वर्तमान में कुछ अमृत सरोवरों पर मौसमी रूप से हल्की झाड़ियां एवं घास उग आई हैं, जिनकी ग्राम पंचायत स्तर पर साफ-सफाई का कार्य कराया जा रहा है। संबंधित कार्यों की प्रगति का अभिलेखीकरण भी किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान में मनरेगा योजना के स्थान पर “विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण)” लागू किए जाने की प्रक्रिया के कारण पूर्व में मनरेगा से कराए जाने वाले कार्यों का समापन कर दिया गया है। इसके चलते कुछ समय के लिए अमृत सरोवरों पर श्रमिकों के माध्यम से कराए जाने वाले अनुरक्षण कार्य प्रभावित हुए हैं।
उन्होंने कहा कि नई योजना की गाइडलाइन के अनुरूप आवश्यकतानुसार अमृत सरोवरों की साफ-सफाई, संरक्षण एवं अनुरक्षण का कार्य नियमित रूप से कराया जाएगा, जिससे इन जलाशयों की उपयोगिता एवं सौंदर्य बनाए रखा जा सके। जनपद प्रशासन अमृत सरोवरों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]