11 परीक्षार्थियों ने छोड़ी अंग्रेजी की परीक्षा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
शमसाबाद/फर्रुखाबाद :- माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड की चल रही परीक्षाओं में ए वी इंटर कॉलेज शमसाबाद में इंटरमीडिएट के संस्थागत 205 परीक्षार्थियों में से 11 परीक्षार्थियों ने अंग्रेजी विषय की परीक्षा नहीं दी परीक्षा केंद्र में शक्ति देखने लायक थी। इस परीक्षा केंद्र में केवल 194 परीक्षार्थियों ने अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र के केंद्र व्यवस्थापक खालिद रउफ खान के नेतृत्व में सचल दल ने परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट पर जमकर जामा तलाशी ली। फिर उसके बाद परीक्षा केंद्र के अंदर जाने दिया इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने भी अंग्रेजी विषय की परीक्षा को दृष्टिगत रखते हुए इस परीक्षा केंद्र में आकस्मिक निरीक्षण किया इस दौरान उन्हें यहां पर सब कुछ ठीक-ठाक मिला कड़ी सुरक्षा की दृष्टि से थानाध्यक्ष मनोज कुमार भाटी भी मैं पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे इस दौरान यहां पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही परीक्षा के दौरान कड़ी शक्ति का नजारा देखने लायक था किसी भी परीक्षार्थी को सर हिलाने तक की इजाजत नहीं थी इसी प्रकार डीएवी इंटर कॉलेज रजला मई केंद्र व्यवस्थापक संजीत गंगवार के अनुसार इस परीक्षा केंद्र में संस्थागत 216 परीक्षार्थी पंजीकृत है जिसमें 9 परीक्षार्थियों में 4 बालक एवं पांच बालिकाओं अंग्रेजी की परीक्षा नहीं दी।यहां पर भी परीक्षार्थियों की परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट पर परीक्षार्थियों की जमकर जामा तलाशी ली गई।
रिपोर्टर – महेश वर्मा
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

