नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सी. पी. विद्यालय में ‘अलंकरण समारोह’ का आयोजन, नई छात्र परिषद ने ली शपथ – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

सी. पी. विद्यालय में ‘अलंकरण समारोह’ का आयोजन, नई छात्र परिषद ने ली शपथ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :- नगर स्थित सी. पी. विद्या निकेतन स्कूल में शैक्षणिक के लिए शनिवार को संस्कृतिक कार्यक्रम के बीच अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में नव-निर्वाचित छात्र परिषद (Student Council) के सदस्यों को बैज और सैश पहनाकर विद्यालय के प्रति उनके उत्तरदायित्व सौंपे गए।

कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय की डायरेक्टर मिथलेश अग्रवाल, मुख्य अतिथि राजेश कुमार द्विवेदी (पी.पी.एस), विशिष्ट अतिथि, नगर के सम्मानित चिकित्सक द्वय डॉ. एम. पी. सिंह एवं डॉ प्रवीण रस्तोगी
एवं प्रधानाचार्य आर. के. बाजपेई ने संयुक्त रूप दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया ।
इसके पश्चात व्यायाम शिक्षक सऊद हसन खान एवं ग्वाल साब के प्रशिक्षित छात्रों ने स्कूल काउंसिल, एन.सी.सी., स्कूल बैंड ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया।

विद्यालय के कक्षा बारह के आरुष गंगवार को हेड बॉय और अक्षरा रस्तोगी को हेड गर्ल नियुक्त किया गया। इसके अलावा विभिन्न सदनों के हाउस कैप्टन, प्रॉक्टर और प्रीफेक्ट्स को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। विद्यालय के चारों सदनों ज्वाय,पीस,होप, चैरिटी का प्रतिनिधित्व हाउस कैप्टनों ने किया।

कार्यक्रम के अवसर पर प्रधानाचार्य आर. के. बाजपेई ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ निर्वहन करने की शपथ दिलाई।

सी. पी. ग्रुप आफ स्कूल्ज की निदेशिका डॉ मिथलेश अग्रवाल ने नवीन पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि लीडरशिप का पद केवल सम्मान के लिए नहीं होता, बल्कि यह जिम्मेदारी, अनुशासन और सेवा का प्रतीक है। उन्होंने बच्चों को जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढने की सीख दी।

समारोह के मुख्य अतिथि श्री राजेश कुमार द्विवेदी (सी. ओ. क़ायमगंज )
ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि नेतृत्व केवल पद प्राप्त करने का नाम नहीं है, बल्कि यह सही निर्णय लेने, विनम्र सेवा और अपने चरित्र को ऊंचा रखने की कला है। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य श्री दीपक जैना, समस्त प्रभारीगण, एवं शिक्षक शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]