नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विशाल तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के नारे, आधा सैकड़ा से अधिक ट्रैक्टर-बाइकें रहीं शामिल – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

विशाल तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के नारे, आधा सैकड़ा से अधिक ट्रैक्टर-बाइकें रहीं शामिल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

–  भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत; समापन के बाद आयोजित हुआ विशाल भंडारा
कायमगंज / फर्रूखाबाद :-  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिलाध्यक्ष अली कायम एवं अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष खालिद कादरी के नेतृत्व में शनिवार को विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ सीओ ऑफिस के निकट रेलवे क्रॉसिंग से हुआ। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में किसान नेता एवं कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा रेलवे रोड, पृथ्वी दरवाजा, पुरानी गल्ला मंडी, मैन चौराहा, लोहाई बाजार, बजरिया, श्यामा गेट पुलिया एवं पुल ग़ालिब होते हुए बाईपास पहुंची। इसके बाद यात्रा पुनः सीओ ऑफिस के निकट पहुंचकर समाप्त हुई।
यात्रा में आधा सैकड़ा से अधिक ट्रैक्टरों के साथ बड़ी संख्या में बाइकें एवं ई-रिक्शा शामिल रहे। ट्रैक्टरों और वाहनों पर लहराते तिरंगे आकर्षण का केंद्र रहे। इस दौरान किसान नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारे लगाकर पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति से गुंजायमान कर दिया।
तिरंगा यात्रा के समापन के बाद किसान नेताओं की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान देश की एकता, अखंडता एवं आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।
किसान नेताओं ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस हमें देश के प्रति अपने कर्तव्यों और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। तिरंगा यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर भी पुलिस प्रशासन मौजूद रहा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]