ध्वजारोहण कर व्यापारियों ने अमर शहीदों को किया नमन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
– उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला कार्यालय पर मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, ध्वजारोहण के बाद वितरित की गई मिठाई
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- 80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुबोध गुप्ता उर्फ मंशाराम के नेतृत्व में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कायमगंज नगर एवं जिला इकाई के पदाधिकारियों ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी और अमर शहीदों को नमन किया।
ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच मिष्ठान वितरित किया गया। इस अवसर पर देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को याद करते हुए उनके बलिदान को नमन किया गया।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष सुबोध गुप्ता उर्फ मंशाराम, जिला महामंत्री अनुराग कौशल, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद वर्मा, नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, पिंटू यादव, नगर महामंत्री शैलेश गुप्ता, श्यामू गुप्ता, हिमांशु शर्मा, मंगल गंगवार, दिलीप वर्मा, संजय भारद्वाज, मनोज गुप्ता, मनीष अरोड़ा, राहुल यादव, गौरव वर्मा, जितेंद्र श्रीवास्तव, नरेश बाथम, मंगल कौशल, सियाराम कोरी, दिनेश राठौर, सागर गुप्ता, नन्हे राजपूत, अशोक गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान पदाधिकारियों ने देश की एकता, अखंडता एवं भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लेते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space



