‘हनुमान अंश’ में फर्रुखाबाद के कलाकार ने निभाया शंकर नाई का किरदार, थियेटर करते वक्त निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की पड़ी थी नजर
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रुखाबाद :- रुपहले पर्दे पर धूम मचा रही बाबा नीबकरोरी के जीवन पर बनी फिल्म हनुमान अंश में शंकर नाई का किरदार निभाने वाले कलाकार फर्रुखाबाद के एक छोटे से गांव के हैं। मैनेजमेंट कोर्स करने गए इस कलाकार की दिलचस्पी थियेटर में काम करने की बढ़ी तो सपनों की नगरी मुंबई पहुंच गए। वहां उनकी मुलाकात हनुमान अंश फिल्म के डायरेक्टर से हो गई। उन्होंने दो दिन के अभिनय के लिए पारिश्रमिक तौर पर खुद ही आठ हजार रुपये दिए। अब यह फिल्म हिट हो रही है तो उन्हें इस बात की खुशी है।
हनुमान अंश फिल्म में बाबा नीबकरोरी की दाढ़ी बनाते हुए जो कलाकार दिखते हैं, वह शमसाबाद क्षेत्र के छोटे से गांव खुड़ना वैद्य गांव के निवासी ब्रजपाल सिंह हैं। वर्ष 2006 में वह मैनेजमेंट कोर्स करने के लिए लखनऊ गए थे। वहां वह थियेटर में नाट्य मंचन करने लगे। उसके बाद वह मुंबई चले गए। इस वक्त वह मुंबई के मलाड़ में मड मार्केट में रहते हैं। वहां कई मंचों पर अभिनय कर चुके हैं। ब्रजपाल सिंह बताते हैं कि बंगाल में आल इंडिया थियेटर कंप्टीशन हुआ था, उसमें उन्हें बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिल चुका है।
नवंबर 2025 में वह विशाल चतुर्वेदी से मिलने गए थे। वहां उन्होंने फिल्म के शंकर नाई का अभिनय करने को कहा। शंकर नाई बाबा नीबकरोरी की दाढ़ी बनाता है। ब्रजेश ने बताया कि फिल्म में अभिनय में चार दिन का वक्त लगा था। इसमें दो दिन खाली बैठे रहे, दो दिन में अपना अभिनय पूरा कर लिया था। उन्होंने इसके लिए कोई पारिश्रमिक नहीं मांगा था।
डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने स्वयं ही आठ हजार रुपये दिए थे। पहले यह फिल्म चली नहीं, बाद में दिन पर दिन इस फिल्म की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। शो हाउस फुल जा रहे हैं। इससे उन्हें खुशी मिल रही है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


