एच.ओ. एकेडमी कायमगंज में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, गुरुजनों के सम्मान में सजे सांस्कृतिक कार्यक्रम
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- एच.ओ. एकेडमी कायमगंज के सभागार में शिक्षक दिवस समारोह बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महान शिक्षाविद एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा पुष्पमालाएं अर्पित कर की गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उनके जीवन और आदर्शों से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रामबाबू जी मिश्रा रत्नेश एवं विद्यालय के अध्यक्ष श्री शुभम रस्तोगी ने की। समारोह में विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों का फूलमालाओं से स्वागत किया और एक से बढ़कर एक सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल को यादगार बना दिया।
अपने संबोधन में डॉ. रामबाबू मिश्रा ने कहा कि शिक्षक का कार्य केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान देना नहीं है, बल्कि वह देश के लिए जिम्मेदार और संस्कारवान नागरिकों का निर्माण करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षकों के मार्गदर्शन को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवकांत शुक्ला ने कहा कि जीवन में माता-पिता और गुरु का स्थान सर्वोच्च होता है। विद्यार्थियों को हमेशा अपने माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करना चाहिए तथा उनके बताए मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए।
समारोह के दौरान विद्यालय के अध्यक्ष शुभम रस्तोगी ने शिक्षकों को उपहार भेंट कर उनका सम्मान किया। उपहार पाकर शिक्षकों के चेहरे पर खुशी नजर आई। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों और गुरुजनों के सम्मान से सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
कार्यक्रम में अजीत सिंह, विपिन पाठक, असमी खान, दिव्या पाल, सिम्मी पाल, वर्षा, मेहर नाज, मुबाशिरा मंसूरी, ज्योति शर्मा, नेहा शर्मा, सौरभ चतुर्वेदी, साकेत कुमार, हितेश मिश्रा, शाहिद सहित विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
समारोह ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच सम्मान, संस्कार और गुरु-शिष्य परंपरा के भाव को और मजबूत किया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


