नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अन्जुमन खुद्दामें गौस कमेटी की बैठक आयोजित, समाजहित के मुद्दों पर हुई चर्चा – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

अन्जुमन खुद्दामें गौस कमेटी की बैठक आयोजित, समाजहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :- अन्जुमन खुद्दामें गौस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक में ग्यारहवीं शरीफ के जलसे व जुलूस की सदारत को लेकर रूपरेखा बनाई गई। समाज एवं संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में जनसेवा व जरूरतमंदों की सहायता करने वाले जनाब अदीबुल हसन, हाजी मो.इरशाद कादरी सहित अन्जुमन खुद्दामें गौस कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सहभागिता की। इस दौरान समाजहित में किए जा रहे कार्यों तथा भविष्य में जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए किए जाने वाले प्रयासों पर विचार-विमर्श हुआ।
बैठक में मौजूद सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने, आपसी सहयोग बढ़ाने तथा समाज के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए मिल-जुलकर कार्य करने पर जोर दिया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने समाजसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया।
बैठक में प्रमुख रूप से मो. हाजी आबिद हुसैन, मो. शकील सिद्दीकी, मो.शकील पप्पू, मो.आसिफ कादरी, जिला अध्यक्ष किसान यूनियन अली कायम सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]