नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 300 वर्ष पुरानी परंपरा का हुआ निर्वहन, पितृपक्ष के चतुर्थ दिवस निकलीं तीन सांझी – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

300 वर्ष पुरानी परंपरा का हुआ निर्वहन, पितृपक्ष के चतुर्थ दिवस निकलीं तीन सांझी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :-  पितृपक्ष के चतुर्थ दिवस पर नगर कायमगंज में श्री श्री 1008 श्री हंसगिरि बाबा सांझी मंडल की ओर से लगभग 300 वर्ष पुरानी सांझी परंपरा का विधिवत निर्वहन किया गया। इस अवसर पर तीन भव्य सांझी नगर भ्रमण के लिए निकाली गईं, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े।
सांझी में श्री श्री 1008 श्री हंसगिरि बाबा की समाधि, भगवान हनुमान के अनन्य भक्त बाबा लक्ष्मण दास नीम करोली महाराज तथा भगवान हनुमान के चरणों के समीप विश्राम करते हुए स्वरूप और भगवान शिव-पार्वती के मनोहारी स्वरूप श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहे।
सांझी यात्रा नगर के मोहल्ला गंगा दरवाजा से प्रारंभ होकर लोकमन, चौराहा, लोहाई बाजार, सर्राफा बाजार और श्यामा गेट होते हुए श्री श्री 1008 श्री शीतल गिरि जी महाराज लंगड़े बाबा मंदिर पहुंची।
सांझी के साथ कमेटी के अध्यक्ष कमलकांत कौशल, कोषाध्यक्ष सौरभ बाबू, गोविंद रावत, दीपू कौशल, हस्सू सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह लोगों ने सांझी के स्वरूपों की एक झलक पाने के लिए उत्सुकता दिखाई।
आयोजकों के अनुसार, सांझी की यह परंपरा कायमगंज की प्राचीन धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे पीढ़ियों से श्रद्धा और आस्था के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]