नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान में भगत सिंह का अवतरण दिवस मनाया – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान में भगत सिंह का अवतरण दिवस मनाया

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

– गोष्ठी में शिक्षकों और छात्राओं ने शहीद भगत सिंह के जीवन एवं विचारों पर डाला प्रकाश

कायमगंज / फर्रूखाबाद  :-  शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान में शहीद-ए-आजम भगत सिंह का अवतरण दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षकों और छात्राओं ने भगत सिंह के जीवन, देशभक्ति और विचारों पर अपने विचार व्यक्त किए।

गोष्ठी में ब्रह्मविनोद शाश्वत ने कहा कि भगत सिंह को देश से बेहद प्रेम था। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। वहीं भूमिका सक्सेना ने कहा कि भगत सिंह के जीवन से युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। केवल उन्हें याद करना ही सच्ची श्रद्धांजलि नहीं है, बल्कि उनके आदर्शों और विचारों को जीवन में आत्मसात करना भी आवश्यक है।

विद्यालय की छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत करते हुए भगत सिंह के जीवन संघर्ष और देश के प्रति उनके समर्पण के बारे में विस्तार से बताया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव ने कहा कि भगत सिंह युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। मात्र 23 वर्ष की आयु में उनके भीतर देशभक्ति का जो जज्बा और कुछ कर गुजरने का दृढ़ संकल्प था, वह आज भी युवाओं को प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भगत सिंह ने अपने विचारों और क्रांतिकारी चेतना से अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी।

कार्यक्रम में संतोष शर्मा, ममता सिंह, लक्ष्मी गंगवार, शिल्की मिश्रा, सुरभि श्रीवास्तव, प्रिया द्विवेदी, संदीप यादव, कमला गंगवार, लालाराम राजपूत, अमित कुमार, सीता गौड़, गुंजन पाल, सताक्षी, सुजाता राजपूत, अखिलेश कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन विकास श्रीवास्तव ने किया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]