नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रामलीला आयोजन के आज दूसरे दिन संचालन में गौ माता यात्रा में गूंजे जयकारे, श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

रामलीला आयोजन के आज दूसरे दिन संचालन में गौ माता यात्रा में गूंजे जयकारे, श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

शमसाबाद / फर्रुखाबाद :- रामलीला महोत्सव के तहत आज दूसरे दिन बुधवार को नगर में गौ माता यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। गाजे-बाजे के साथ निकली यात्रा के दौरान पूरे नगर में धार्मिक माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने गौ माता के जयकारे लगाए और जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने यात्रा की व्यवस्थाओं को संभाला। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। रास्ते में लोगों ने घरों और दुकानों के सामने खड़े होकर गौ माता के दर्शन किए तथा पूजा-अर्चना की। महिलाओं और बच्चों ने भी यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने गौ सेवा और सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया। आयोजकों ने कहा कि रामलीला महोत्सव के माध्यम से धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मी भी तैनात रहे। नगर भ्रमण के बाद यात्रा निर्धारित स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गौ माता की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]