आलू उतारकर लौट रही पिकअप खाई में पलटी,अमृतपुर के पास हादसा, ड्राइवर बाल-बाल बचा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रूखाबाद / अमृतपुर :- थाना क्षेत्र के पास एक पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। यह पिकअप बदायूं से आलू उतारकर फर्रुखाबाद लौट रही थी। हादसे में ड्राइवर बालवीर सिंह बाल-बाल बच गया, हालांकि उसके सिर में हल्की चोट लगी है।
ड्राइवर बालवीर सिंह ने बताया कि रात में तेज हवा चल रही थी और उसे आगे कुछ दिखाई नहीं दिया। इसी वजह से गाड़ी अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी।
धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। उन्होंने देखा कि पिकअप खाई में पड़ी हुई थी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


